बालों में परफ्यूम लगाने का सही तरीका
बालों में सीधे परफ्यूम न छिड़कें, बल्कि हेयर ऑयल या मिस्ट का इस्तेमाल करें या फिर ब्रश पर लगाकर कंघी करें।
परफ्यूम कंपनियां हेयर मिस्ट के नाम पर वही चीज़ महंगी में बेचती हैं - बस ऑयल में मिलाकर लगाओ और पैसे बचाओ।
- तेल या मिस्ट चुनें. हेयर परफ्यूम या हल्का हेयर ऑयल इस्तेमाल करें जो खासकर बालों के लिए बना हो। अल्कोहल वाले परफ्यूम से बाल रूखे हो सकते हैं।
- ब्रश मेथड अपनाएं. अपने पसंदीदा परफ्यूम को हेयर ब्रश पर स्प्रे करें। फिर इस ब्रश से बालों को धीरे-धीरे कंघी करें। यह तरीका बालों को नुकसान नहीं पहुंचाता।
- दूरी बनाए रखें. अगर हेयर मिस्ट इस्तेमाल कर रहे हैं तो 6-8 इंच की दूरी रखें। बालों की जड़ों में नहीं, बल्कि लंबाई और सिरों पर लगाएं।