विटामिन सी सीरम का सही इस्तेमाल

सुबह साफ चेहरे पर विटामिन सी सीरम लगाएं, मॉइश्चराइज़र से पहले और सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

हर किसी को विटामिन सी की जरूरत नहीं। अगर आपकी स्किन पहले से ही अच्छी है तो बेकार का झंझट है।

  1. चेहरा साफ करें. पहले अपना चेहरा हल्के क्लींज़र से धोएं और तौलिये से थपथपाकर सुखाएं। गीले चेहरे पर सीरम नहीं लगाना चाहिए क्योंकि यह पानी से घुल जाता है।
  2. सीरम लगाएं. 2-3 बूंद सीरम हथेली पर लें और चेहरे पर हल्के हाथों से फैलाएं। आंखों के नीचे और गर्दन पर भी लगा सकते हैं। रगड़ने की जरूरत नहीं, बस थपथपाकर लगाएं।
  3. इंतजार करें. सीरम को 5-10 मिनट तक सोखने दें। इससे स्किन में ठीक से अवशोषित हो जाता है और बाकी प्रोडक्ट्स के साथ मिक्स नहीं होता।
  4. मॉइश्चराइज़र लगाएं. सीरम के बाद अपना रेगुलर मॉइश्चराइज़र लगाएं। यह सीरम को सील कर देता है और स्किन को हाइड्रेटेड रखता है।
  5. सनस्क्रीन जरूरी. विटामिन सी स्किन को फोटो-सेंसिटिव बना देता है इसलिए SPF 30+ सनस्क्रीन जरूर लगाएं। यह स्टेप छोड़ने से स्किन डार्क हो सकती है।