कम बजट में मेकअप कैसे करें

सिर्फ 5-6 बेसिक प्रोडक्ट्स से पूरा लुक बना सकते हैं - BB क्रीम, कॉन्सीलर, काजल, लिप टिंट और एक न्यूट्रल आईशैडो पैलेट।

पैसे प्रोडक्ट्स पर नहीं, तकनीक पर खर्च करो - अच्छा ब्लेंडिंग महंगे मेकअप से ज्यादा इफेक्टिव है।

  1. बेस तैयार करें. BB क्रीम या टिंटेड मॉइस्चराइजर लगाएं - यह फाउंडेशन से सस्ता होता है और SPF भी मिल जाता है। कॉन्सीलर सिर्फ डार्क सर्कल्स पर लगाएं। फिंगर्स से ब्लेंड करने से स्पंज की जरूरत नहीं।
  2. आंखों में जान डालें. एक न्यूट्रल आईशैडो पैलेट लें जिसमें 4-5 शेड्स हों। लाइट शेड को लिड पर, डार्क को आउटर कॉर्नर में लगाएं। काजल/आईलाइनर से टाइट लाइन करें। मस्कारा की जगह काजल को आईलैशेस पर भी लगा सकते हैं।
  3. चीक्स और लिप्स. एक लिप टिंट या क्रीम ब्लश लें जो चीक्स और लिप्स दोनों पर काम करे। फिंगर्स से चीक्स पर ब्लेंड करें। लिप्स पर हल्का सा लगाकर ग्लॉसी फिनिश पाएं।