लट्टे मेकअप लुक कैसे बनाएं

लट्टे मेकअप में न्यूड-ब्राउन टोन का इस्तेमाल करके नेचुरल, वार्म और एलिगेंट लुक बनाते हैं।

लट्टे मेकअप वो है जो दिखता है जैसे तुमने एफर्ट नहीं डाला, लेकिन तुम परफेक्टली पॉलिश्ड लगती हो।

  1. बेस तैयार करें. फाउंडेशन लगाकर स्किन को इवन करें। अपनी स्किन टोन से एक शेड लाइट कंसीलर से अंडर आई एरिया को ब्राइट करें। सेटिंग पाउडर से फिक्स करें।
  2. आइब्रो शेप करें. ब्राउन आइब्रो पेंसिल से नेचुरल शेप बनाएं। बहुत डार्क न करें, बस गैप्स फिल करके डिफाइंड लुक दें। स्पूली से ब्लेंड करें।
  3. आईशैडो लगाएं. लिड पर न्यूड-बीज शेड लगाएं। क्रीज में वार्म ब्राउन से डेप्थ बनाएं। इनर कॉर्नर और ब्रो बोन पर हल्का शिमर हाइलाइट करें।
  4. आईलाइनर और मस्कारा. ब्राउन आईलाइनर से सबटल लाइन बनाएं। अप्पर लैशेस को ब्राउन मस्कारा से कोट करें। लोअर लैशलाइन को बहुत हल्के से डिफाइन करें।
  5. चीक्स और लिप्स. पीच-ब्राउन ब्लश से चीक्स को सॉफ्टली फ्लश करें। न्यूड-ब्राउन या मॉवी पिंक लिपस्टिक लगाएं जो नेचुरल लगे।