स्क्वैलेन ऑयल का सही इस्तेमाल
स्क्वैलेन ऑयल को रात में मॉइस्चराइज़र के बाद या दिन में सीरम की तरह लगाएं।
स्क्वैलेन वो चीज है जो आपकी स्किन में पहले से है - बस कम हो गई है उम्र के साथ।
- चेहरा साफ करें. पहले अपना मुंह अच्छे से धो लें। स्क्वैलेन ऑयल साफ स्किन पर बेहतर काम करता है।
- मात्रा तय करें. 2-3 बूंद काफी है पूरे चेहरे के लिए। ज्यादा ऑयल चिपचिपा लगेगा और पोर्स बंद हो सकते हैं।
- हल्के हाथों से लगाएं. अपनी हथेलियों में रगड़कर गर्म करें फिर चेहरे पर थपथपाकर लगाएं। रगड़ें नहीं, सिर्फ दबाएं।
- सही टाइमिंग चुनें. रात में बेस्ट रिजल्ट मिलते हैं क्योंकि स्किन रात को रिपेयर होती है। दिन में लगाने के बाद SPF जरूर लगाएं।