त्योहारी खाने के बाद स्किन को कैसे रीसेट करें

ज्यादा तेल-मसाले और मिठाइयों के बाद स्किन को साफ करने के लिए जेंटल क्लींजिंग, हाइड्रेशन और सिंपल रूटीन अपनाएं।

  1. डबल क्लींजिंग करें. पहले ऑयल-बेस्ड क्लींजर से मेकअप और एक्सेस ऑयल हटाएं, फिर वॉटर-बेस्ड क्लींजर से डीप क्लीन करें। यह पोर्स को क्लियर करता है बिना स्किन को ड्राई किए।
  2. जेंटल एक्सफोलिएशन. हफ्ते में दो बार लैक्टिक एसिड या बीएचए का इस्तेमाल करें। ये डेड स्किन सेल्स हटाकर पोर्स को साफ रखते हैं और इंफ्लेमेशन कम करते हैं।
  3. हाइड्रेशन बूस्ट. हायल्यूरोनिक एसिड सीरम लगाकर मॉइस्चराइजर अप्लाई करें। चीनी और नमक की वजह से जो पफिनेस आई है, प्रोपर हाइड्रेशन उसे बैलेंस करता है।
  4. इंटर्नल हाइड्रेशन. दिन में कम से कम 3 लीटर पानी पिएं और ग्रीन टी या नारियल पानी लें। इंटर्नल हाइड्रेशन स्किन की डिटॉक्स प्रोसेस को तेज़ करता है।