रेड लाइट थेरेपी पैनल का सही इस्तेमाल
रेड लाइट थेरेपी पैनल को साफ चेहरे से 6-12 इंच दूर रखकर 10-20 मिनट तक इस्तेमाल करें।
- चेहरा तैयार करें. मेकअप और सनस्क्रीन हटा दें। साफ, सूखी त्वचा पर ही रेड लाइट का असर होता है। कोई भी प्रोडक्ट लगा हो तो लाइट अंदर नहीं जा पाती।
- सही दूरी रखें. पैनल को चेहरे से 6-12 इंच दूर रखें। बहुत पास होगा तो गर्मी लगेगी, दूर होगा तो फायदा नहीं। आंखें बंद रखें या आई प्रोटेक्शन पहनें।
- टाइमिंग मैनेज करें. शुरुआत में 5-10 मिनट से करें, फिर धीरे-धीरे 20 मिनट तक बढ़ाएं। रोज़ाना इस्तेमाल कर सकते हैं। ज्यादा देर लगाने से कोई अतिरिक्त फायदा नहीं।